Search

 
 
 

चांडिल : आसनबनी बाहा बोंगा में शामिल हुए अरविंद सिंह

 
  • आदिवासी परंपरा को जीवित रखने के लिए सहयोग का किया आह्वान
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के आसनबनी जाहेरथान में शुक्रवार को बाहा बोंगा पर्व का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह शामिल हुए. उनके साथ नायके बाबा गुरुचरण सोरेन, माझी बाबा दुर्योधन मार्डी, आनंद गोराई, बुधु माझी, सुब्रतो नाग आदि भी मौजूद थे. मौके पर पूर्व विधायक का स्थानीय लोगों ने भव्य तरीके से स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-bjp-government-at-center-discriminates-against-jharkhand-champai-soren/">पोटका

: केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ करती है भेदभाव : चंपई सोरेन

परंपरा जीवित रखने का किया आह्वान

बाहा पर्व पर जाहेरथान में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. बाहा पर्व के दौरान आदिवासी परंपरा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें गांव के लोगों में महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए. बाहा पर्व पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी परंपरा को जीवित रखने के लिए अपने स्तर से भरपूर सहयोग करेंगे और समर्थन देंगे. मौके पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण को संतुलन करने की भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/money-laundering-case-related-to-coal-linkage-ed-files-pc-against-ijhar/">कोल

लिंकेज से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला: इजहार के खिलाफ ED ने दायर की PC
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही