Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शाम ढलते ही शुरू हो जाता है अड्डाबाजी, नशेड़ी व चोर गैंग बेखौफ

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के किनारे शाम ढलते ही ऑटो चालकों का अड्डाबाजी शुरू हो जाता है. ऑटो की आड़ में नशेड़ी और चोर गैंग बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं. इस संबंध में फदलोगोड़ा निवासी सुब्रतो नाग ने बताया कि गांव में आए दिन हो रही ऑटो, डीजल, बकरी, मवेशी और घर व सोसाइटी में घुस कर हो रही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटना से ग्रामीण परेशान हैं. वहीं गांजा दारू आदि का नशा करने के लिए दर्जनों ऑटो व बाइक वाले शाम ढलते ही फदलोगोड़ा स्थित में सड़क किनारे जमघट लगाते हैं. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-gaya-villager-immersed-in-river-while-fishing-in-karo-river/">नोवामुंडी

: कारो नदी में मछली पकड़ने के गया ग्रामीण नदी में डूबा

स्थिति का जायजा लेते हैं चोर

[caption id="attachment_702838" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18-chandil-3_24-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सड़क किनारे लगी ऑटो.[/caption] अड्डाबाजी के दौरान चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करता है. इस दौरान गांव में लोगों की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेते हैं. उन्होंने बताया कि 21 जून की रात को आशियाना वूडलैंड सोसाइटी में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद 10 जुलाई भोर के तीन बजे फदलोगोड़ा गांव से ऑटो चोरी हुआ था. इस प्रकार सड़क किनारे रुकने वाले ट्रक व अन्य वाहनों से विभिन्न प्रकार के पार्ट्स आदि की चोरी होते रहता है. इसके बाद भी चांडिल पुलिस-प्रशासन अड्डाबजी पर अंकुश नहीं लगा पाई है. पुलिस गश्ती दल के द्वारा उन नशेडी गैंग को खदेड़ा भी नहीं जाता है. सुब्रतो नाग ने कहा कि पुलिस इस प्रकार के अड्डाबाजी को बंद कराने की पहल करें. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-death-of-injured-in-road-accident-road-jam/">चाकुलिया

: सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, सड़क जाम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही