Search

 
 
 

चांडिल : बरसात आते ही खुलने लगी बिजली विभाग की तैयारियों की पोल

 
Chandil (Dilip Kumar) : तेज हवा के साथ हुई बारिश ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर व्यापक असर डाला है. आंधी के कारण गुरुवार की रात चांडिल प्रखंड के फदलोगोड़ा में बिजली तार पर पेड़ गिरने के कारण तार टूट गया. वहीं तार के खींचाव से एक पोल भी टूट गया है. इसके बाद फदलोगोड़ा और आसपास के क्षेत्र के अलावा पटमदा लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. वहीं कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बीते चार दिनों से बिजली गुल है. लगातार चार दिनों से बिजली गुल रहने के कारण उपभोक्ताओं में तीव्र आक्रोश है. उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली गुल रहने के कारण पूछे जाने पर विभागीय कर्मी तकनीकि खराबी और लोड शेडिंग बताते हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-totemic-kudmi-samaj-took-out-a-bike-rally/">चाकुलिया

: टोटेमिक कुड़मी समाज ने बाइक रैली निकाली

ट्रांसफार्मर के साथ गिरा था पोल

[caption id="attachment_648964" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/26-chandil-3_886.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आमड़ा में गिरा ट्रांसफार्मर[/caption] दूसरी ओर बीते मंगलवार को दोपहर आए आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी. तेज आंधी के कारण ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गुदड़ी पंचायत के बड़ा आमड़ा में एक ट्रांसफार्मर समेत आस पास के क्षेत्र में कई बिजली का पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके कारण बाधित हुई बिजली अबतक बहाल नहीं की जा सकी है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लुंज पुंज स्थिति में है. आंधी के साथ शुरू हो रही बारिश से बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुलती जा रही है. आंधी के कारण हर दिन कहीं ना कहीं बिजली के तार टूट रहे हैं या पोल गिर रहा है. ऐसे में हल्की तेज हवा बहने के साथ ही बिजली काट दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmms-adityapur-seraikela-and-kapali-city-committees-reconstituted/">आदित्यपुर

: झामुमो की आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर कमेटी पुनर्गठित

नहीं होती मॉनिटरिंग

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की क्या व्यवस्था है, विभाग की क्या परेशानी है, किस चीज की कमी है और किस की आवश्यकता. इसको लेकर ना जनप्रतिनिधि की ओर से और ना प्रशासन के वरीय पदाधिकारी की ओर से बैठक की गई है. बरसात के दौरान जनता को मिलने वाली सुविधा को लेकर क्या व्यवस्था की गई है, विभाग की तैयारी कैसी है इसकी भी मॉनिटरिंग बैठक नहीं की जाती है. वहीं दूसरी और विपक्षी दलों के नेता भी अखबारों में बयान देने के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं. अमूमन बरसात के पहले बिजली विभाग तार व पोल से सटे पेड़ों की डालियों को काटने और पुराने व खस्ताहाल हो चुके तार व पोल को बदलने का काम करती है. वैसे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कई स्थानों में अब भी वर्षों पुराने तार व पोल से ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही