: तीन चोरों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
भक्ति रस में डूबा रहा क्षेत्र
श्रीश्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के दौरान समूचा क्षेत्र नौ दिनों तक भक्ति रस में डूबा रहा. नौ अलग-अलग मंदिरों में एक ही साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन लोगों को बांधे रख रहा है. झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल से लगभग 60 की संख्या में संकीर्तन मंडली महायज्ञ में हरिनाम सुना रहे हैं. नवकुंज परिसर के चारों ओर आकर्षक झांकी लगाई गई है. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की मूर्तियों की झांकी स्थापित कर अनुष्ठान परिसर को आकर्षण का केंद्र बनाया गया है. नवकुंज परिसर में स्थापित राधा-कृष्ण और अष्ट सखियों की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-as-soon-as-the-noc-is-received-from-the-forest-department-the-large-water-supply-will-be-completed-in-three-months/">आदित्यपुर: वन विभाग से एनओसी मिलते ही वृहद जलापूर्ति तीन महीने में होगी पूरी
मेला में भी उमड़ रहे लोग
alt="" width="600" height="400" /> श्रीश्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के अवसर पर पातकुम में मेला का भी आयोजन किया गया है. आयोजन स्थल में लगे मेला में मौत का कुंआ, ब्रेक डांस, इलेक्ट्रिक झूला समेत बच्चों के लिए ड्रैगन ट्रेन, झूला और घरेलू सामग्रियों की दुकानें बड़ी संख्या में लगी हैं. नवकुंज हरिनाम और मेला परिसर को अलग-अलग किया गया है. मेला परिसर में भी रोज लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. लोग आवश्यक घरेलू सामग्री खरीद रहे हैं तो झूला और मनोरंजन के अन्य साधनों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment