Search

चांडिल : ईचागढ़ और नीमडीह प्रखंड में जागरुकता शिविर आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : झालसा रांची व डालसा के निर्देशानुसार चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में विधिक जागरुकता सह सशक्तीकरण शिविर सह मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी किकु महतो ने ग्रामीणों को बताया कि मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वादों जैसे घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, छुआछूत से संबंधित विवाद, जमीन से संबंधित विवाद आदि कोई भी सुलहनीय विवाद का निपटारा निःशुल्क किया जा रहा है. इस अवसर पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-tribals-are-struggling-to-save-their-existence-devnarayan/">हजारीबाग:

आदिवासी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कर रहे जद्दोजहद : देवनारायण
नीमडीह प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित विधिक जागरुकता शिविर लोगों के साथ विधि व न्यायालय में होने वाली परेशानियों को साझा किया गया. मौके पर सरकार की ओर से जो निःशुल्क व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, उन सबके बारे में जानकारी दी गई. साथ ही समाज में प्रचलित कुप्रथाओं को भी समाप्त करने की लोगों से अपील की गई. इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लाभुकों को सांकेतिक रूप में योजनाओं का लाभ भी दिया गया. शिविर में एसीजीएम रवि किशोर तिवारी, जिला परिषद सदस्य असित पात्र, प्रमुख फुलमनी हांसदा, उप प्रमुख सेफाली महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मी, जेएलपीएस की टीम, मुखिया और गणमान्य उपस्थित थे. इस अवसर पर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//