Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Chandil (Dilip Kumar) : झालसा और डालसा के निर्दश पर चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति की ओर से 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न प्रकार के वादों जैसे पारिवारिक विवाद, जमीन से संबंधित विवाद, छुआछूत संबंधित विवाद, डायन प्रथा संबंधित विवाद, घरेलू हिंसा से संबंधित विवाद जैसे पुराने  सुलहनीय प्रवृत्ति के विवाद आदि का निपटारा नि:शुल्क किया जाएगा. मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के बांदु गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-day-pran-pratishtha-ritual-begins-in-mukteshwar-temple-of-devgaon/">चक्रधरपुर

: देवगांव के मुक्तेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

न्यायालय के चक्कर लगाने से बच सकते हैं लोग

मौके पर ईचागढ़ प्रखंड के पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए मन का मिलन पखवाड़ा में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि मन का मिलन पखवारा के तहत पुराने विवादों का निपटारा कर लोग न्यायालय का बार-बार चक्कर लगाने और बेवजह खर्चा से बच सकते हैं. इस अवसर पर बिरेन पोद्दार, संजय मंडल, राजेश पोद्दार, गयानाथ मंडल, आघनु मंडल, फकीर पोद्दार, विरेन पोद्दार, प्रभाकर मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही