Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Chandil : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से मंगलवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर नीमडीह प्रखंड के सामानपुर पंचायत अंतर्गत माकुला गांव के सबर बस्ती में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि जो व्यक्ति नशे का आदी हो जाता हैं, स्वयं तो समाजिक एवं अर्थिक परेशानियों से घिरा रहता ही है साथ ही अपने बच्चे एवं परिवार के लिए परेशानियों का कारण बन जाता है. तम्बाकू सेवन से कैंसर सहित कई गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है. पीएलवी ने तंबाकू के सेवन से दूर रहने के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ndrf-did-mock-drill-and-told-people-how-to-avoid-disaster/">किरीबुरु

: एनडीआरएफ ने मॉकड्रिल कर लोगों को बताया आपदा से बचने के तरीके

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया

पीएलवी प्रदीप दास ने बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, दहेज प्रथा आदि  कानूनी जानकारी दी. साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. इस अवसर पर विश्वजीत महतो, शंकर सबर, विजय सबर , सन्तोष सबर, मन्टु सबर, मालती सबर, मंगली सबर, बालिका सबर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही