Search

 
 
 

चांडिल : नशा मुक्त अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली स्थित प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं और कपाली पुलिस ने बुधवार को नशा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने चौक-चौराहों पर नौजवानों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी. बताया कि नशे का सेवन करने से इंसान हिंसात्मक रूप धारण करने लगता है. नशे की लत के कारण किसी के साथ भी लड़ाई-झगड़ा करने लगता है. नशा करने वाला इंसान अपना आपा खो देता है, उसे याद भी नहीं रहता है कि वह कहां है और क्या कर रहा है. नशे की तलब को पूरा करने के लिए लोग अपराध की दुनिया में कदम रख देते हैं. [caption id="attachment_737995" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23-chandil-2_615-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रैली में शामिल पुलिस टीम[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-poojan-for-shani-temple-done-in-turiyabeda/">जमशेदपुर

: तुरियाबेड़ा में हुआ शनि मंदिर के लिये भूमि पूजन

पुलिस ने भी की लोगों से अपील

जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और कपाली ओपी की पुलिस भी शामिल थी. रैली कपाली ओपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भ्रमण करते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई. इस दौरान कपाली पुलिस न भी लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की. कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद जावेद आलम ने कहा कि इस नशा मुक्ति रैली में कपाली पुलिस बच्चों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, ताकि समाज नशा मुक्त हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही