Search

 
 
 

चांडिल : गांगुडीह डैम कॉलोनी में आजाद प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत गांगुडीह कॉलोनी स्थित मैदान में रविवार की सुबह आजाद हिंद क्लब गांगुडीह की ओर से एक दिवसीय आजाद प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. लीग का शुभारंभ चांडिल अनुमंडल न्यायालय के एसीजीएम डॉ. रवि प्रकाश तिवारी, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह और अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ठ ने संयुक्त रूप से किया. आठ टीमों के बीच होने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को 20 हजार और उपविजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये नकद दिया जाएगा. आजाद हिंद क्लब की ओर से हर साल आजाद प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-water-supply-scheme-incomplete-in-neemdih-panchayat-villagers-upset/">चाईबासा

: नीमडीह पंचायत में जलापूर्ति योजना अधूरी, ग्रामीण परेशान

खेल से भी रचा जा सकता है इतिहास

[caption id="attachment_584054" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/chandil-criket-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> उपस्थित लोगों को संबोधित करते एसीजीएम.[/caption] प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अतिथियों ने कहा कि खेल के माध्यम से भी इतिहास रचा जा सकता है. उद्घाटन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसीजीएम डॉ. रवि प्रकाश तिवारी, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह और अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ठ ने खेल के महत्व, खेलने के तरीके और इसके फायदे की जानकारी दी. इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण भी किया. पौधरोपण कर अतिथियों ने उपस्थित लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर मनमन सिंह, खगेन महतो, उपेंद्र गिरी, राजू चौधरी, मनोज सिंह, फकरूद्दीन अंसारी, प्रभात कुमार पोद्दार, अप्पु कुमार समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-residents-of-mir-mohalla-are-troubled-by-the-drinking-water-crisis-will-lay-siege-to-the-bloc/">मनोहरपुर

: पेयजल संकट से मीर मुहल्ला वासी परेशान, करेंगे प्रखंड मुख्यालय का घेराव
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही