Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन निकाली बाबा श्याम का निशान यात्रा

Chandil (Dilip Kumar) : श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में अयोजित दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन बुधवार को नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपूर से चांडिल श्याम मंदिर तक विशाल एवं भव्य निशान यात्रा निकला गया. आयोजन स्थल में बाबा श्याम के निशान का पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना किया गया. मौके पर ज्योत का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धी की कामना की गई. निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी. सभी निशान यात्री बाबा श्याम के झांकी के साथ-साथ जय श्री श्याम का उद्घोष करते हुए झूमते-नाचते पीछे-पीछे चल रहे थे. इस दौरान बाबा श्याम की जयकारा से आसपास का वातावरण श्याममय हो गया. निशान यात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं बच्चे सभी उत्साह से लबरेज होकर गाजे बाजे के साथ हाथो मे निशाना लेकर रघुनाथपूर से 12 किलोमीटर की दूरी पैदल चल कर चांडिल श्याम मंदिर पहुंचे और निशान अर्पण किए. इसे भी पढ़ें : स्वर्णरेखा">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-pil-filed-against-closure-of-swarnarekha-multipurpose-project/">स्वर्णरेखा

बहुउद्देशीय परियोजना बंद करने के खिलाफ दायर PIL पर हाइकोर्ट में हुई सुनवाई

जगह-जगह हुआ स्वागत

निशांत यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगहों पर निशान यात्रियों का स्वागत किया गया. शिविर में यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था किया गया था. फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्याम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को केसरिया पताका से सजाया गया है . एकादशी के अवसर पर श्याम मंदिर मे निशान अर्पित करने के बाद शाम को भजन संकीर्तन किया जाएगा. फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन 21 मार्च को प्रात 9 बजे ज्योत पूजन के बाद श्याम ज्योति पाठ होगा. वहीं दोपहर 12:30 बजे से सभी श्याम प्रेमियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सह संयोजक दुर्गा चौधरी, अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रभु दयाल बागडिया, मोंटी चौधरी, आलोक बगडीया, परमानंद पसरी, अश्विनी शर्मा, जोनी बगडिया, आयुष रूंगटा, अरुण रूंगटा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : स्वर्णरेखा">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-pil-filed-against-closure-of-swarnarekha-multipurpose-project/">स्वर्णरेखा

बहुउद्देशीय परियोजना बंद करने के खिलाफ दायर PIL पर हाइकोर्ट में हुई सुनवाई

आदित्यपुर : मांझी टोला का युवक चार दिनों से लापता

[caption id="attachment_863034" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Lapata.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लापता युवक.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला चांदनी चौक निवासी 40 वर्षीय पोंटू महतो रविवार दोपहर 2 बजे से लापता है. वह घर से मुर्गा पाड़ा के लिए मुर्गा लड़ाने निकला था. इस संबंध में युवक के बड़े भाई सोमू महतो ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताया जाता है कि लापता युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है उसका इलाज रांची के मानसिक रोगी अस्पताल से चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही