Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई बाबा तिलका मांझी की जयंती

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को देश के स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कृतज्ञ लोगों ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. बाबा तिलका जयंती के अवसर पर गांगुडीह पुनर्वास स्थल में तिलका मांझी कल्याण समिति की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार

सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
यहां तिलका जयंती के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और डारमा कंपिटिशन का आयोजन किया गया था. सुबह आदिवासी परंपरा के अनुसार तिलका मांझी की मूर्ति का शुद्धिकरण किया गया और पूजा अर्चना के बाद लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं बाबा तिलका मांझी विकास समिति लेंगडीह की ओर से लेंगडीह में तिलका जयंती बनाई गई. रविवार को सुबह ग्रामीण पारंपरिक परिधान में ढोल नगाड़ा के साथ गांव का भ्रमण करते हुए बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/changes-in-train-operations-many-trains-cancelled-many-routes-changed/">पलामू

: ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, जानिये कारण
परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना करने के बाद उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका जंयती युवाओ ने माल्यापर्ण कर मनाया. सर्वप्रथम चांडिल गोलचक्कर पर बाबा तिलका जंयती उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर मनाई गई. इसके बाद चिलगु तिलका चौक पर स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके प्रतीक्षा करता है और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/changes-in-train-operations-many-trains-cancelled-many-routes-changed/">पलामू

: ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, जानिये कारण

आदित्यपुर : वृद्ध शांति निकेतन का वार्षिक मिलन सह वनभोज

  • पुरेंद्र और गणेश शामिल होकर बढ़ाया बुजुर्गों का हौसला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Ganesh-Purendra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर का वार्षिक मिलन -सह वनभोज का आयोजन रविवार को जय प्रकाश उद्यान में सम्पन्न हुआ. जिसमें नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा नेता गणेश महाली शामिल होकर बुजुर्गों का हासला बढ़ाया. इस मौके पर वृद्ध शांति निकेतन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. वृद्ध शांति निकेतन के वार्षिक आम सभा के मौके पर उपस्थित अतिथियों में प्रमुख रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, एके श्रीवास्तव, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार

सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिक अभिभावक तुल्य हैं, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा भगवान की सेवा समान है. वरिष्ठ नागरिक समाज के धरोहर हैं इन्हें सम्मान पूर्वक रखना हमारी बहुमूल्य जिम्मेदारी है. युवाओं का मार्गदर्शन वरिष्ठ नागरिक ही करते हैं. ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों का सानिध्य युवाओं के लिए अति आवश्यक हो जाता है. वहीं भाजपा एस टी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि बड़े बुजुर्गों के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन करने से पारस्परिक संबंध मजबूत होते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-condolence-meeting-in-cp-samiti-middle-school-tribute-given-to-three-including-vice-president-and-former-vice-president/">जमशेदपुर

: सीपी समिति मध्य विद्यालय में शोक सभा, उपाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष समेत तीन को दी गई श्रद्धांजलि
वृद्ध शांति निकेतन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मिलन समारोह में शामिल होने से बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है, और उत्साह भी बढ़ता है. कार्यक्रम में सदस्यों के बीच लकी ड्रॉ भी किया गया, जिसमें चुने जाने पर उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आयोजन सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जगदीश मंडल, महासचिव निहार रंजन होर, कोषाध्यक्ष बीके कुमार, सचिव आर एस साहू, राजेंद्र प्रसाद, राम गोस्वामी गिरी, एलपी गुप्ता, आरसी रवानी ,अरविंद सिंह, राम नारायण सिंह, एसपी रस्तोगी, एसपी गुप्ता, बालाकांत झा समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही