Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के नूतनडीह गांव में शुक्रवार को धूमधाम के साथ बाहा पर्व मनाया गया. मौके पर नायके बाबा मंगल किस्कू ने संथाल परंपरा व रीति-रिवाज के अनुसार जाहेरथान में पूजा-अर्चना किया. इस दौरान जाहेर आयो, जाहेर हाड़ाम के नाम तीन दोना हंड़िया चढ़ाया गया. नायके बाबा ने जाहेरथान में ईष्ट देवताओं के नाम सखुआ व महुआ फूल चढ़ाया. पूजा के दौरान तीन मुर्गियों की भी बलि दी गई. पूजा-अर्चना के बाद नायके बाबा ने ग्रामीणों को प्रसाद स्वरूप सखुआ का फूल दिया, जिसे पुरुष अपने कान में और महिलाएं बालों के जुड़ों में लगाया. बाहा पर्व के अवसर पर ग्रामीण एक साथ कतारबद्ध होकर बाहा नृत्य किए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-workers-held-a-meeting-regarding-the-convention-and-picketing-program/">घाटशिला
: अधिवेशन एवं धरना कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक
: अधिवेशन एवं धरना कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक
Leave a Comment