Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : उन्नत ग्राम के रूप में विकसित होगा ईचागढ़ प्रखंड का बाकलतोड़िया गांव

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम के किनारे बसे ईचागढ़ प्रखंड का बाकलतोड़िया गांव उन्नत ग्राम के रूप में विकसित होगा. झारखंड राज्य अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने बाकलतोड़िया गांव को डॉ. भीमराव अंबेडकर उन्नत ग्राम योजना के तहत चयन किया गया है. गांव को उन्नत बनाने का काम झारखंड ज्योति नामक गैर सरकारी संस्था को सौंपा गया है. जो तीन साल तक विकास का काम कर गांव को उन्नत बनाएगी. इस दौरान सर्वे कर ग्रामीणों के मांग के अनुसार हर एक काम कराया जाएगा, जो ग्रामीणों के लिए आवश्यक और गांव को उन्नत बनाने के लिए जरूरी है. सरकार ग्रामीणों को जरूरत की हर चीज मुहैया कराकर गांव को उन्नत बनाने के लिए काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-petrol-will-not-be-available-in-bottle-or-box-dhalbhum-sdm-issued-order/">जमशेदपुर

: अब बोतल अथवा डिब्बे में नहीं मिलेगा पेट्रोल, धालभूम एसडीएम ने जारी किया आदेश

इंट्री प्वाइंट एक्टिविटी के लिए मिले 40 लाख

उन्नत ग्राम योजना के तहत झारखंड ज्योति संस्था को इंट्री प्वाइंट एक्टिविटी के लिए 40 लाख रुपये मिले हैं. इस राशि से सबसे पहले योजना से संबंधित बोर्ड लगाने के साथ ग्रामीणों की मांग पर तीन डीप बोरिंग लगाया जाएगा. इनमें दो डीप बोरिंग सिंचाई के लिए और एक पेयजल के लिए लगाया जाएगा. पेयजल के लिए डीप बोरिंग के साथ आरसीसी टंकी का भी निर्माण किया जाएगा. सोलर सिस्टम से चलने वाले डीप बोरिंग से सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी. वहीं गांव में सोलर चलित कुल 27 स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा. इससे गांव के सड़कों पर ग्रामीणों को पर्याप्त रौशनी मिलेगी व आवागमन में सुविधा होगी. इसके बाद सर्वे कर ग्रामीणों की जरूरत के मुताबिक योजना पर काम होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही