Search

 
 
 

चांडिल : सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़ालाखा स्कूल का रहा दबदबा

 
Chandil (Dilip Kumar) : शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़ालाखा स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. गुरुवार को कटिया स्टेडियम में खेले गए मैच में जुनियर, सीनियर और बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें तीन विद्यालयों के बालिकाओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने रोमांचकारी खेल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, बीपीओ गौरी प्रसाद लायेक, सचिन कुमार, शंभू समेत कई शिक्षक शामिल थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-jantantrik-mahasabha-protested-against-the-incident-in-manipur/">जमशेदपुर

: मणिपुर में हुई घटना पर झारखंड जानतांत्रिक महासभा ने जताया विरोध

अंडर 17 में चैनपुर बना विजेता

प्रतियोगिता में अंडर 17 ग्रुप उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बानसा दूसरे स्थान पर रहा. वहीं जुनियर ग्रुप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ालाखा की टीम चैंपियन बनी, जबकि दयावती मोदी पब्लिक स्कूल हुमिद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ालाखा की टीम प्रथम स्थान पर और कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही