Search

चांडिल : दिखावे का बैरिकेडिंग, नहीं थम रही बालू की तस्करी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. वैसे तो कहने के लिए ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा में बालू की तस्करी रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाया गया है. बैरिकेडिंग पर तीन शिफ्ट में दंडाधिकारी के साथ चौकीदार तैनात किया गया है. बावजूद इसके बालू की तस्करी थम नहीं रहा है. बताया जा रहा है कि बालू का गैर कानूनी परिवहन का समय अब बदल गया है. पहले जहां रात के अंधेरे में बालू की तस्करी हो रही थी, वहीं अब सुबह दिन के उजाले में बालू की तस्करी हो रही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dr-met-padma-shri-janum-singh-soy-to-publicize-the-achievements-of-9-years-of-modi-government-goswami/">घाटशिला

: मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार हेतु पद्मश्री जानुम सिंह सोय से मिले डाॅ. गोस्वामी

बैरिकेडिंग पर नहीं है सशस्त्र बल के जवान

ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा में लगाए गए बैरिकेडिंग पर सशस्त्र बल के जवान तैनात नहीं है. अवैध बालू का परिवहन रोकने की जिम्मेदारी वहां चौकीदार के हाथों सौंपा गया है. ऐसे में बालू लगे वाहन चौकीदार के सामने से ही तेज गति से निकल जा रहे हैं. बताया गया कि मंगलवार तक सुबह के समय कोई भी दंडाधिकारी बैरिकेडिंग पर नहीं रहते थे. इसकी शिकायत किए जाने के बाद बुधवार सुबह के समय भी दंडाधिकारी मौजूद रहने लगे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-inspected-the-site-regarding-the-construction-of-the-drain/">बहरागोड़ा

: नाली निर्माण को लेकर विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण

बालू मामले पर पुलिस-प्रशासन गंभीर

बैरिकेडिंग होकर बालू लदे वाहन के गुजरने के संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी ने कहा कि बैरिकेडिंग पर कड़ाई से निगरानी की जा रही है. सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. किसी भी परिस्थिति में बालू की तस्करी नहीं होने दी जाएगी. इस संबंध में ईचागढ के अंचल अधिकारी ने कहा कि बैरिकेडिंग पर पाली के हिसाब से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. अगर निर्धारित समय पर कोई दंडाधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं तो जांचोंपरांत उस पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बालू की तस्करी मामले में प्रशासन गंभीर है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-pasted-advertisements-at-the-house-of-the-absconding-accused-in-the-kamal-devagiri-murder-case/">चक्रधरपुर

: कमल देवगिरी हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp