Search

 
 
 

Chandil : फुफेरे भाई की अंत्येष्टी में शामिल होने पहुंचे बसंत सोरेन

 
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झमुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन के भांजा व सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी के छोटे भाई अनुप टुडू का सोमवार की रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. वे किडनी से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे. चांडिल प्रखंड के चाकुलिया के रहने वाले अनुप टुडू के पार्थिव शरीर का मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. राज्य के मंत्री सह मृतक अनुप टुडू के ममेरे भाई बसंत सोरेन भी अंत्येष्ठी में शामिल होने चाकुलिया पहुंचे थे. अनुप टुडू के मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गणमान्य चाकुलिया स्थित उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया. चाकुलिया पहुंचने वालों में विधायक सविता महतो, चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, चारुचांद किस्कू, गुरुचरण किस्कू, सुखराम हेंब्रम, लालटू महतो, भाजपा नेता रमेश हांसदा समेत विभिन्न राजनीति दलों व सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-workers-daughter-committed-suicide-by-hanging-herself-in-the-railway-quarter/">Chakradharpur

: रेलकर्मी की पुत्री ने रेल क्वार्टर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

चांडिल प्रखंड के चाकुलिया निवासी अनुप टुडू लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शूगर होने के बाद वे कीडनी से संबंधित बीमारी से जुझ रहे थे. वर्तमान में उनका डायलिसिस चल रहा था. चिकित्सकों ने उन्हे कीडनी बदलने की सलाह दिया था. बीमारी के बावजूद वे घर-गृहस्थी के सारे काम करते थे. सोमवार को भी दिनभर उन्होंने खेत में काम किया था. शाम को अचानक उनकी तबीयत बीगड़ने के बाद उन्हें तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था. अस्पताल में रात करीब साढ़े दस बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया. दो वर्ष पूर्व उनके मंझले भाई किशोर टुडू की भी कीड़नी बीमारी के कारण देहांत हो चुका है. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे ममेरे भाई राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन के चेहरे पर अपने फूफेरे भाई के बिछड़ने का गम साफ झलक रहा था. तीन भाईयों में अनुप सबसे छोटा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही