Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बेलवरण के साथ शुरू होगा बासंती दुर्गोत्सव, तैयारी पूरी

Chandil (Dilip Kumar) : चैत्र नवरात्रि के छठे दिन महाषष्ठी के अवसर पर बेलवरण आमंत्रण अधिवास के साथ बासंती दुर्गोत्सव प्रारंभ हो जाएगा. रविवार की संध्या बेल वृक्ष के नीचे देवी का आमंत्रण अधिवास किया जाएगा. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चैत्र नवरात्र पर बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाता है. इस अवसर पर ईचगढ, सोडो, तिल्ला, आदरडीह, डोबो, खूंटी समेत कई स्थानों में देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-increased-in-seven-out-of-top-10-companies-bharti-airtel-and-icici-bank-remained-in-profit/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में कंपनियों भारती एयरटेल और ICICI बैंक को सर्वाधिक फायदा, HUL को घाटा
बासंती पूजा के आयोजन को लेकर पूजा समितियों की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है. मंदिरों को आकर्षे रूप से सजाया-संवारा गया है. क्षेत्र में चारों ओर पूजा को लेकर उल्लास का माहौल है. मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. मूर्तिकारोें के अनुसार रविवार दोपहर तक प्रतिमाओं को मूर्त रूप देने का काम पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-propaganda-of-lies-is-being-done-in-the-name-of-development-in-the-country-cm/">आदित्यपुर

: देश में विकास के नाम पर झूठ का प्रोपेगंडा हो रहा : सीएम

सप्तमी पर खुलेंगे मंदिरों के पट

सोमवार को महासप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे. महसप्तमी के दिन पूजा समितियों की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. महसप्तमी के दिन नवपत्रिका आगमन और प्रवेश अनुष्ठान होगा. नवपत्रिका प्रवेश व कलश स्थापना के बाद सर्ववेदी पूजा और माता की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवी का पूजन प्रारंभ होगा. मंदिरों में महासप्तमी से महानवमी तक देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-propaganda-of-lies-is-being-done-in-the-name-of-development-in-the-country-cm/">आदित्यपुर

: देश में विकास के नाम पर झूठ का प्रोपेगंडा हो रहा : सीएम
इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. श्रीश्री बासंती पूजा समिति खूंटी की ओर से चैत्र नवरात्रि पर आयोजित बासंती पूजा के महानवमी के दिन रक्तदान शिविर सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी. वहीं रक्तदान कर लोगों का सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा. इसकी जानकारी समिति के अमिया प्रसाद सिंह ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही