Search

 
 
 

Chandil : बीडीओ ने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर कुकड़ू में की बैठक

 
Dilip Kumar Chandil : चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में  मंगलवार को बीडीओ राजश्री ललिता बाखला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में कोटपा अधिनियम-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही तम्बाकू उत्पाद से होने वाले दुष्प्रभाव व उसकी रोकथाम के लिए बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो, आरबीएसके के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बंकीम चंद्र पॉल, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रामेश्वर तिर्की, एएनएम बेबी महतो, एमपीडब्ल्यू हीरालाल मंडल समेत कई मुखिया, ग्राम प्रधान, प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बिजली">https://lagatar.in/diploma-holder-became-dgm-engineer-with-degree-from-bit-mit-sidelined/">बिजली

बोर्ड का अजीब खेलः डिप्लोमाधारी बन गए DGM, बीआइटी, एमआइटी से डिग्रीधारी इंजीनियर साइडलाइन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही