Search

 
 
 

चांडिल : बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की दी जानकारी

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को प्रमुख अमला मुर्मू की अध्यक्षता में चांडिल प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख और विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व उप मुखिया का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनीष कुमार ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इसके बाद एक-एक कर सभी जनप्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chandil-Janpratinidhi-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-leaders-lost-their-credibility-due-to-the-revelations-of-kanhaiya-singhs-murder/">आदित्यपुर

: कन्हैया सिंह हत्याकांड के खुलासे से कांग्रेस नेताओं की साख गिरी
पंचायत समिति की अगली बैठक में प्रखंड के आठ स्थायी समितियों का गठन किया जाएगा. मौके पर उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, बीडीओ मनीष कुमार, सीओ प्रणब अम्बष्ठ, सीडीपीओ, एमओ, बीईईओ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही