Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की बीडीओ ने की जांच

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत में गुरुवार को निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की जांच की गई. ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो ने गुदड़ी पंचायत पहुंचकर आवासों के लंबित रहने की जानकारी लेते हुए जांच की और लाभुकों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूरे पंचायत में 40 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य अब तक लंबित है, जबकि सभी लाभुकों के खाते में आवास निर्माण की राशि पहुंच गई है. राशि मिलने के बाद भी आवास का अधूरा रहना गंभीर मामला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-graduation-classes-will-shift-to-new-building-from-new-session/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : नये सत्र से नये भवन में शिफ्ट होंगी स्नातक की कक्षाएं

काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

[caption id="attachment_641116" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/18-chandil-5_164.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लाभुक से जानकारी लेते बीडीओ.[/caption] जांच के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गुदड़ी पंचायत भवन में समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, स्वयंसेवक, लाभुक आदि मौजूद थे. इस अवसर पर उन्होंने एक-एक लाभुक से बारी-बारी से योजना के लंबित रहने की जानकारी ली. उन्होंने पूछा की आवास निर्माण का कार्य अधुरा रखने के पीछे क्या कारण है. उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं. बीडीओ कीकु महतो ने बताया कि दो साल पहले ही कई लाभुकों के बैंक खाते में आवास निर्माण की राशि भेज दी गई है. इसके बाद भी लंबे समय तक आवास निर्माण का कार्य अधूरा रखना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही