Search

 
 
 

Chandil : बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कुकड़ू का लिया पदभार

 
Chandil (Dilip Kumar) :  चांडिल प्रखंड अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड की नई बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने बुधवार को स्वतः पदभार ग्रहण किया. इस दौरान नव पदस्थापित बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कहा कि अबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, मनरेगा योजना आदि राज्य और केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, हर घर तक सुचारु रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को भी अपनी प्राथमिकता बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आमलोग आसानी से कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं. अपनी समस्याओं को बता सकते हैं. लोगों की समस्याओं पर त्वरित समाधान करने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर खेल को बढ़ावा देते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास होगा. वहीं स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-great-performance-of-kukdu-players-in-khelo-jharkhand-competition/">Chandil

: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में कुकड़ू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

कुकडू की पहली महिला बीडीओ

राजश्री ललिता बाखला कुकडू प्रखंड की पहली महिला प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं. वर्ष 2009 में बने कुकडू प्रखंड में अबतक किसी महिला बीडीओ की पदस्थापना नहीं हुआ था. इसके पूर्व चांडिल की कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिया लता कुकडू की प्रभारी बीडीओ के रूप में पदस्थापित थी. पदस्थापना के बाद उन्होंने कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया. मालूम हो कि कुकड़ू प्रखंड की नवपदस्थापित बीडीओ राजश्री ललिता बाखला 1988-98 तक राष्ट्रीय स्तर की बॉलीवॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं. 1999 से 2013 तक रांची के पंडरा में सरकारी स्कूल में शिक्षिका भी रही हैं. वहीं वर्ष 2013 में जेपीएससी सीमित परीक्षा में सफलता अर्जित कर झारखंड प्रशासनिक अधिकारी बनीं हैं. राजश्री महिलाओं को अधिकार दिलाने में हमेशा प्रयासरत रहती हैं. कुकड़ू में बीडीओ के रूप में पदभार लेने के दौरान एई सुदर्शन राणा, जेई भोलानाथ महतो, पंचायत सचिव धरनी प्रमाणिक, बुद्देश्वर सिंह, आनंद महतो, सागर कुमार, अरुण कुमार, शिवशंकर महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-employee-drowned-while-taking-bath-in-pond-in-sudamdih-2-news-including-ii/">धनबाद

: सुदामडीह में पोखर में नहाने गया बीसीसीएल कर्मी डूबा II समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही