Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सरल और सुलभ रूप से मिले योजनाओं का लाभ : प्रखंड प्रमुख

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कुकडू प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर की अध्यक्षता में पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार गोप, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविशंकर महतो भी मौजूद थे. मौके पर मनरेगा, जेएसएलपीएस, कृषि, शिक्षा, बाल विकास परियोजना पीएम आवास, पशुपालन, पेंशन, राशन समेत कई योजनाओं व कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गई. बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर व बीडीओ राकेश कुमार गोप ने अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-road-construction-incomplete-former-mla-complains-to-engineer-in-chief/">किरीबुरू

: सड़क निर्माण अधूरा, पूर्व विधायक ने की अभियंता प्रमुख से शिकायत

धरातल पर दिखे योजनाओं का लाभ 

बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को सरल और सुलभ रूप से मिले. अधिकारी व कर्मी इसका ध्यान रखे. योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना भी चाहिए. अपने कार्यों के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. इस अवसर पर पशु चिकित्सक हरेलाल महतो, आईसीडीएस के सुपरवाइजर संगीता कुमारी, सहायक अभियंता सुदर्शन राणा, कनीय अभियंता भोलानाथ महतो, कनीय अभियंता तुलसी कालिंदी, कनीय अभियंता अमित कुमार प्रामाणिक, बीपीएम देवब्रत कुमार सिंहा, बीटीएम हिमांशु कुमार,प्रखंड समन्वयक बाली सिंह मुंडा, प्रखंड समन्वयक रवींद्रनाथ महतो समेत कई पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही