Search

 
 
 

चांडिल : जिला में विकास का बेहतर मॉडल लागू किया जाएगा - मधुश्री

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि अब पंचायती राज के तहत विकास के लिए जिला में बेहतर माॅडल को लागू किया जाएगा. हैदराबाद से प्रशिक्षण लेकर वापस लौटन के बाद उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कई प्रकार की जानकारी मिली, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगी. हैदराबाद में 19 से 23 जून तक चले जिप उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिला परिषद उपाध्यक्ष शामिल हुए. झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से हैदराबाद में पांच दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mla-inaugurated-the-fee-recovery-the-bus-stand/">घाटशिला

: बस स्टैंड की शुल्क वसूली का विधायक ने किया उद्घाटन

मिली कई महत्वपूर्ण जानकारी

हैदराबाद में पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा सभी जिला परिषद उपाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान पंचायती राज को सुदृढ़ बनाने के साथ ही इस दौरान आने वाली दिक्कतों के समाधान की जानकारी दी गई. जनता की तरक्की के लिए विकास योजनाओं को तैयार करने के आने वाली तकनीकी परेशानियों के समाधान की भी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मिली विशेष जानकारियों को क्षेत्र के विकास में लागू किया जाएगा. सही स्थान पर विकास कार्य हो और उसका लाभ अंतिम पंक्ति की जनता को भी मिले इसका ध्यान रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-fear-of-his-wife-the-businessman-created-a-false-story-of-robbery/">जमशेदपुर

: व्यापारी ने पत्नी के डर से रच डाली लूट की झूठी कहानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही