Search

 
 
 

Chandil : श्री राणी सती दादी मंदिर में भाद्र-अमावस्या महोत्सव 2 व 3 सितंबर को

 
  • मंगल पाठ और रात्रि जागरण का होगा आयोजन
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के डैम रोड चांडिल स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भाद्र-अमावस्या महोत्सव का आयोजन 2 और 3 सितंबर को किया गया है. श्री राणी सती मंडल, चांडिल की ओर से आयोजित महोत्सव के दौरान मंगल पाठ व रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा. इस संबंध में मंडल के नवीन पसारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भाद्र-अमावस्या महोत्सव के शुभ अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है. इस दौरान दो सितंबर को शाम साढ़े सात बजे ज्योत जगाई जाएगी. इसके बाद रात्रि जागरण के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. भाद्र अमावस्या को लेकर मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. श्री राणी सती मंडल, चांडिल के सभी सदस्य कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-babu-lal-soren-heard-the-problems-in-the-office/">Jadugoda

: बाबू लाल सोरेन ने कार्यालय में सुनीं समस्याएं

दूसरे दिन होगा मंगल पाठ

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन तीन सितंबर की सुबह 7:30 बजे आरती की जाएगी. इसके बाद 10:30 बजे से मंगलपाठ हाेगा. मंगलपाठ वाचक के रूप में इस वर्ष जमशेदपुर के सौम्या चौधरी एंड टीम को आमंत्रित किया गया है. साथ ही दोपहर 1:30 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है. नवीन पसारी ने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वामणी का प्रसाद लगाया जाएगा. दादीजी के भक्त भी प्रबंधन कमेटी से संपर्क कर स्वामणी लगा सकते हैं. दो दिवसीय भाद्र-अमावस्या महोत्सव के दौरान चांडिल में भोग, अखंड ज्योति, प्रसाद, जावा फूलों से पूरे मंदिर परिसर की सजावट आदि आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा. यहां श्री दादी जी के आलौकिक रूप का दर्शन करने व भक्ति भाव से भजन और मंगलपाठ करने दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं और दादी जी का आशीर्वाद लेते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही