Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दो दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के समापन पर भजन संध्या आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : श्री श्याम कला भवन चांडिल द्वारा श्याम मंदिर प्रांगण मे आयोजित दो दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन श्याम ज्योति पाठ के अलावा भजन संध्या का आयोजन किया गया. भजन संध्या में स्थानीय भजन गायक रवि शर्मा, रामू खा, पवन झा, सुभाष शर्मा, नेका पाल आदि ने भजनों की अमृत वर्षा की. इस दौरान मंदिर का वातावरण श्याममय हो गया था. महोत्सव पर विभिन्न प्रकार के फलों से बाबा का श्रृंगार किया गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-orientation-workshop-organized-at-khuntapani-block-auditorium/">चाईबासा

: खुंटपानी प्रखंड सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

भंडारा में प्रसाद पाने उमड़े श्रद्धालु

रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर विवेकानंद केंद्र परिसर में श्री श्याम कला भवन द्वारा आयोजित भंडारा में प्रभु का प्रसाद पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. मौके पर थाना प्रभारी अजीत कुमार, झामुमो नेता पप्पू वर्मा, समाजसेवी सपन साव, दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष गणेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी, रत्नाकर खैतान, दुर्गा चौधरी, राजीव गुप्ता, आलोक बगडिया, जॉनी बगडिया, चंदन रूंगटा, परमानंद पसारी, डिम्पी पसारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही