Search

चांडिल : जिरपा लाया की पुण्यतिथि पर बाड़ेदा में भुमिज सामाजिक प्रशिक्षण शिविर 12 अप्रैल को

Chandil (Dilip Kumar) : आजादी के आंदोलन के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के सेनापति जिरपा लाया की शहादत दिवस 13 अप्रैल को है. शहादत दिवस के पर नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा, बुड़िबासा में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के पहले दिन 12 अप्रैल को जिरपा लाया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भुमिज सामाजिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. वीर शहीद जिरपा लाया स्मृति संरक्षण समिति, बाड़ेदा सभी टोला की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग स्थानों से आने वाले सामाजिक लोग कई विषयों पर परिचर्चा के माध्यम से जानकारी देंगे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-such-a-form-of-development-due-to-strong-wind-blowing-black-clouds-all-around/">चांडिल

: विकास का एक रूप ऐसा भी, तेज हवा बहने से चारों ओर छा जाती है काली घटा

सुबह झंडोत्तल के साथ शुरू होगा कार्यक्रम

शहादत दिवस के पहले दिन 12 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे सामाजिक झंडोत्तोलन के साथ ही भुमिज सामाजिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. सबसे पहले रांची के प्रेम साही मुंडा आदिवासियों के सांस्कृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद बोड़ाम के विश्वनाथ सिंह सरदार चुआड़ विद्रोह में जिरपा लाया की भूमिका की जानकारी देंगे. वहीं पोटका के सिद्धेश्वर भूमिज भुमिज मुंडा समाज के ऐतिहासिक भुमिका की जानकारी देंगे. तमाड़ के राधाकृष्ण मुंडा वनाधिकार और मानवाधिकार विषय पर चर्चा करेंगे. पोटका के सुदर्शन भुमिज सामाजिक रीति-रिवाज, संस्कृति व भाषा पर चर्चा करेंगे. वहीं पटमदा के शरत सिंह सरदार शमशान स्थल के विषय पर जानकारी देंगे. पोटका के ही हरिश भुमिज सीएनटी एक्ट व पेशा कानून पर परिचर्चा करेंगे. चांडिल के बनुसिंह सरदार सामाजिक चेतना और दुलाल सिंह, मानिक सिंह व श्यामलाल सरदार सामजिक जागरूकता विषय पर परिचर्चा करेंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-homeopathy-medical-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-samuel-hahnemann/">आदित्यपुर

: डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर लगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

फांसी स्थल तक निकाली जाएगी रैली

शहीद जिरपा लाया के शहादत दिवस के अवसर पर 13 अप्रैल को सुबह उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद दस बजे जिरपा लाया स्टेच्यू मैदान से फांसी मंच कुटी टांड बेड़ादा तक रैली निकाली जाएगी. इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता के बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. वीर शहीद जिरपा लाया स्मृति संरक्षण समिति, बाड़ेदा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री चंपई सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-electricity-failure-since-24-hours-people-suffering-due-to-heat/">मझगांव

: 24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग बेहाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp