Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह स्टेशन में रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन को लेकर निकाली बाइक रैली

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर से नीमडीह स्टेशन में आहूत अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन को लेकर शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई. आदिवासी कुड़मी समाज के सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल के प्रखंड ईचागढ़, कुकड़ू व नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में बाइक रैली के माध्यम से लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया. बाइक रैली नीमडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव जानुम, पलाशडीह, छातारडीह से कुकड़ू प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों से होते हुए ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात, बारदाडीह, चोगा, आदरडीह, मातकमडीह, सिमलटांड़ होते हुए जारगोडीह गांव में समापन हुआ. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-under-now-no-house-should-remain-incomplete-lets-complete-the-house-all-the-incomplete-houses-in-the-district-will-be-completed/">चाईबासा

: ‘अब ना रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा’ के तहत जिले के सभी अधूरे आवास होंगे पूर्ण

हर घर से एक सदस्य के उपस्थित रहने की अपील

इस दौरान प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को आंदोलन के दौरान हर दिन उपस्थित रहने की अपील की गई. लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि 73 सालों से कुड़मी अपने समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए लगातार आंदोलनरत हैं. इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आदिवासी कुड़मी समाज ने 20 सितंबर से नीमडीह रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. बाइक रैली में मुख्य रूप से सीमांत कुमार महतो, भोलानाथ महतो, प्रियरंजन महतो, द्वारिका महतो, उमाकांत महतो, अधीनचंद्र महतो, डॉ. चंद्रशेखर महतो, दुलालचंद्र महतो, शिवचरण महतो, दीपक चंद्र महतो, उपेंद्र, विभीषण, जोगेंदर, गुरुपद आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही