Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा एचपी पंप के पास टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोटा के रहने वाले 20 वर्षीय रवि मुर्मू के रूप में किया गया है. घटना देर रात दो बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार रवि मुर्मू अपनी पत्नी, परिवार के अन्य सदस्य और दोस्तों के साथ जुबिली पार्क में लाइटिंग देखने गया था. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarhs-orchestra-artist-gang-raped-in-palamu/">छत्तीसगढ़

की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ पलामू में सामूहिक दुष्कर्म
रात को पार्क से तीन बाइक पर रवि अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार के घर सोनारी गया था. वहां से देर रात कांदरबेड़ा होते हुए वापस अपने घर बोटा लौट रहा था. उसकी गर्भवती पत्नी उसके एक रिश्तेदार के साथ दूसरी बाइक पर बैठी थी. वापस लौटने के दौरान कांदरबेड़ा के पास एचपी पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु">https://lagatar.in/bengaluru-home-ministry-hands-over-investigation-of-rameshwaram-cafe-blast-to-nia/">बेंगलुरु

: गृह मंत्रालय ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच एनआईए के हवाले की

समाजसेवी शेखर गांगुली ने घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Ghayal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही आजसू पार्टी के नेता समाजसेवी शेखर गांगुली घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल चांडिल थाना की पुलिस को दी और एंबुलेंस बुलाया. उन्होंने सड़क पर बेसुध गिरे रवि मुर्मू को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद मृतक की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. जिसे शेखर गांगुली ने सांत्वना देते हुए उनके रिश्तेदार के साथ वापस घर भेजा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/wall-collapses-in-ranchis-hinnu-two-children-buried-to-death/">रांची

के हिनू में दीवार गिरी, दो बच्चों की दबने की मौत
बताया जा रहा है कि रवि दो भाईयों में छोटा था और जमशेदपुर में सिविल का काम करता था. बाइक सवार रवि को चपेट में लेने वाला अज्ञात वाहन मौके से भागने में सफल रहा. चांडिल प्रखंड के चिलगु निवासी शेखर गांगुली सड़क दुर्घटना होने पर मदद के लिए पहुंचते हैं. उनकी सेवा भावना को देखते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शेखर गांगुली को ही सौंपा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही