Search

 
 
 

Chandil : एनएच 33 पर ईचागढ़ के गुड़मा गांव के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गुड़मा गांव के समीप सोमवार को घटी. घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. बताया गया कि वह तमाड़ थाना क्षेत्र के लौंहड़ी गांव का रहने वाला है. घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया.

चांडिल की ओर से तमाड़ की तरफ जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार हीरो होंडा स्पेलंडर बाइक से सवार होकर दो व्यक्ति चांडिल की ओर से तमाड़ की तरफ जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक चालक अनियंत्रित होकर फोरलेन सड़क के बीच बनी डिवाइडर से टकरा गया. दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी ईचागढ़ थाना की पुलिस और एंबुलेंस को दी. एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया गया. बाइक सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है. घटना के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-double-murder-in-chandil-brutal-murder-of-a-two-year-old-child-along-with-his-mother-husband-missing-from-home/">Chandil

:  चांडिल में डबल मर्डर, दो वर्षीय मासूम के साथ उसकी मां की निर्मम हत्या, पति घर से गायब
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही