Search

 
 
 

चांडिल : पुल पर गिरे बालू से फिसलकर जख्मी हो रहे बाइक सवार

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़ व पातकुम गांव के बीच करकरी नदी पर बने पुल पर बाइक से चलना राहगीरों के लिए अब खतरे से खाली नहीं है. पुल पर बालू की मोटी परत गिरे रहने के कारण आवागमन के दौरान आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं. इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के आईटी सेल के सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी गंगासागर पाल ने बताया कि करकरी नदी के पुल पर बालू की मोटी परत जम गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-document-error-correction-camp-will-be-held-in-cgpc-office-on-may-21/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी कार्यालय में 21 मई को लगेगा सरकारी दस्तावेज त्रुटि सुधार शिविर 

आवागमन के दौरान फिसलकर गिर रहे हैं बाइक सवार

आवागमन के दौरान बाइक सवार इस पर फिसलकर गिर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सड़क व पुल सुगम आवागमन के लिए बनाए जाते हैं, ना कि गिरकर जख्मी होने के लिए. गंगासागर पाल ने पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों से राहगीरों के आवागमन काे सुगम बनाने के लिए पुल पर बालू गिरने के कारणों की जांच करते हुए इसे साफ करवाने की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही