Search

 
 
 

चांडिल : अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में शुक्रवार की सुबह हुई दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति को रघुनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. वहीं मृतक के शव का पंचनामा बनाकर नीमडीह थाना की पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मृतक बामनी गांव बारात गया था और सुबह गिफ्ट में मिली नई बाइक लेकर वापस लौट रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-to-the-culprit-who-murdered-four-people/">जमशेदपुर

: चार लोगों की हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

बारात से लौट रहा था मृतक

दुर्घटना में मरने वाले युवक की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा निवासी 26 वर्षीय आदित्य महतो के रूप में किया गया है. वह अपने फूआ के लड़के के शादी में रसुनिया गांव गया था. रसूनिया से गुरूवार की रात बारात में बामनी गांव गया था. सुबह नई बाइक से नीमडीह प्रखंड के गुंडा निवासी यादव महतो के साथ वापस रसुनिया लौट रहा था. इसी क्रम में बामनी गांव के मोड़ के पास सड़क पर खोदे गए गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद रिश्तेदार व ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए रघुनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जमशेदपुर रेफर किया. इस दौरान आदित्य महतो की मृत्यु हो गई. बाइक सवार यादव महतो के दाएं हाथ पर चोट लगी है. उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही