Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : रंगादारी मांगने के आरोप में पश्चिम बंगाल का बिलाल गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना की पुलिस ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर का रहने वाला 30 वर्षीय बिलाल हाशमी है. इस संबंध में चौका थाना क्षेत्र के बानसा निवासी मांगाराम महतो ने चौका थाना में चार अक्टूबर को मामला दर्ज कराया था. थाना को दिए आवेदन में मांगाराम ने बताया था कि तीन अक्टूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मोबाइल नंबर 7365042108 से फोन कर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी. रुपये नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके आधार पर चौका थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : Patamada">https://lagatar.in/patamada-uncontrolled-bike-collides-with-culvert-in-bangurda-driver-dies/">Patamada

: बांगुड़दा में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, चालक की मौत

रंगादारी मांगने में प्रयोग किया गया मोबाइल जब्त

इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने उनके नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया था. दल ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्य जुटाते हुए रंगदारी की मांग करने वाले अभियुक्त बिलाल हाशमी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से घटना में रंगदारी मांगने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल और सिम दोनों बरामद किया है. उन्होंने बताया कि उसके पास से एक और फर्जी सिम एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार बिलाल हाशमी को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : Patamada">https://lagatar.in/patamada-uncontrolled-bike-collides-with-culvert-in-bangurda-driver-dies/">Patamada

: बांगुड़दा में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, चालक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही