Search

 
 
 

चांडिल : आदिवासी कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष बने बीरेन सिंह सरदार

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत झाबरी स्थित सिंह होटल में सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष जीपालाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बिरेन सिंह सरदार को चांडिल प्रखंड आदिवासी कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बांकिरा ने प्रमाण पत्र सौंपा. मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने उन्हे फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया. जिलाध्यक्ष ने मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का अपील किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-members-held-a-meeting-regarding-preparations-for-lok-sabha-elections/">चक्रधरपुर

: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक
जिलाध्यक्ष राज बांकिरा ने कहा बिरेन सिंह सरदार आदिवासी कांग्रेस चांडिल प्रखंड अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विकासशील संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगें. मौके पर राजू चौधरी, संजय लोहरा, राजाराम महतो, राजेश कर्मकार, गुरूपदो सिंह सरदार, बिष्णु सिंह सरदार, संतोष सिंह सरदार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही