Search

 
 
 

चांडिल : कांदरबेड़ा में मनाई गई गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती

 
Chandil (Dilip Kumar) : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के कांदरबेड़ा चौक पर स्थित गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा के समक्ष उनकी जयंती धूमधाम  से मनाई गई. जयंती के अवसर पर पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां बड़ी संख्या में आम व खास लोग पहुंचे. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, चांडिल प्रखंड के प्रमुख अमला मुर्मू, समेत कई पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता व आदिवासी समाज के लोग शामिल थे. इसके पूर्व संथाल समाज की ओर से पारंपरिक विधि विधान से प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गई. [caption id="attachment_628442" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/05rc_m_175_05052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> माल्यार्पण करती चांडिल
प्रखंड प्रमुख अमला मुर्मू[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-death-of-a-young-man-due-to-beating-relatives-demonstrated-in-the-police-station-fir-lodged/">जमशेदपुर

: पिटाई से युवक की मौत पर परिजनों ने थाने में किया प्रदर्शन, प्राथमिकी दर्ज

चौक पर लगा नया झंडा

पारसी सिंह चांदो गुरु गोमके महाल माडुआ कांदरबेड़ा द्वारा ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू का 119वां जंयती धूमधाम से मनाया गया. जयंती के अवसर पर पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा को गंगा पानी से धोकर अभिषेक किया गया. साथ ही उनके चरणों में आदिवासी महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना के बाद पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर कांदरबेड़ा चौक में नया झंडा लगाया गया. इस अवसर पर कहा गया कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने आदिवासी संथाल समाज की भाषा व संस्कृति को नया मुकाम पर स्थापित किया है. उन्होंने समाज को नई दिशा व दशा दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही