Chandil (Dilip Kumar) : भाजपा कोल्हान में अपनी पुरानी कुनबा को फिर से हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रही है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद हासिए पर रहने वाले पुराने नेता व कार्यकर्ताओं की खोज-खबर ली जा रही है. उन्हें एक बार फिर मैदान में सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है. एक तरह से देखा जाए तो भाजपा के सामने अपना गढ़ बचाने के लिए यह जरूरी भी है. बीते विधानसभा चुनाव में पूरे कोल्हान से भाजपा का सुपड़ा साफ हो चुका है. वहीं कोल्हान के दो लोकसभा क्षेत्र में एक पर ही भाजपा काबिज है. सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक चांडिल में पांच फरवरी को होने वाली है. इसी बहाने पार्टी पुराने नेता व कार्यकर्ताओं के दरवाजों पर दस्तक दे रही है. वैसे एक प्रकार से देखा जाए तो भाजपा के सामने अपना कुनबा बचाने की चुनौती भी है. इस चुनौती को पार पाने के लिए पार्टी हर प्रकार के हथकंड़े अपनाने का मन बना चुकी है. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/the-market-cap-of-seven-of-the-top-10-sensex-companies-decreased-reliance-was-the-biggest-loser/">सेंसेक्स
की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस सबसे अधिक घाटे में रही
: नोवामुंडी मार्ग की सभी पुलिया की स्थिति खराब, कुछ पुलिया से कार पार करना भी मुश्किल
की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस सबसे अधिक घाटे में रही
कुनबा बढ़ाने की दिशा में भाजपा
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने की फिराक में है. सूत्रों की माने तो क्षेत्र के कई नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामने की तैयारी कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार नीमडीह के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित और ईचागढ़ से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके भूषण मुर्मू अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं. वहीं बनुसिंह सरदार और कालीपद गोप एक बार फिर से पार्टी में अपनी सक्रियता दिखाने की तैयारी में हैं. सूचना के अनुसार पार्टी के दिग्गज नेता रहे दिवंगत धरनी सिंह सरदार की पत्नी नीमडीह प्रखंड के हेवेन पंचायत की मुखिया सुलोचना देवी भी पार्टी की सदस्यता लेंगी. विधानसभा क्षेत्र में एक-एक कर पार्टी अपना कुनबा मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : बराईबुरु">https://lagatar.in/baraiburu-the-condition-of-all-the-culverts-on-the-noamundi-road-is-bad-it-is-also-difficult-to-cross-the-car-through-some-culverts/">बराईबुरु: नोवामुंडी मार्ग की सभी पुलिया की स्थिति खराब, कुछ पुलिया से कार पार करना भी मुश्किल
Leave a Comment