Search

 
 
 

चांडिल : घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

 
Chandil (Dilip Kumar) : घर-घर तिरंगा और बूथ सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिशन मोड़ में काम कर रही है. इसको लेकर चांडिल प्रखंड के कपाली में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अल हयात मुख्तार ने की. मौके पर चांडिल पूर्वी मंडल अंतर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र के बंधुगोड़ा में कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की गई. सभी ने एकस्वर में कहा कि इस अभियान में एक भी घर नहीं छुटेगा, सभी घरों में तिरंगा लहराएगा. इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं, कपालीवासी भी इस अभियान को लेकर उत्सुक हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-employees-of-salem-answered-the-deceit-with-the-working-classes-with-ballot-paper-rajendra-scindia/">किरीबुरु

: सेलम के कर्मचारियों ने श्रमिक वर्गों के साथ हुए छल का जवाब बैलेट पेपर से दिया- राजेन्द्र सिंधिया

ये थे उपस्थित

सरायकेला जिला कमेटी के महामंत्री मधुसूदन गोराई, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज महतो, जिला सह मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, चांडिल मंडल पूर्वी के अध्यक्ष महेश कर्मकार, मंडल के महामंत्री वृंदावन कुंभकार, एसटी मोर्चा के मंडल महामंत्री अभिमन्यु मुर्मू, कार्यसमिति के सदस्य खुशीराम महतो, आजाद कर्मकार समेत कई कार्यकर्ता आदि. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-group-of-kanwariyas-leave-for-ved-vyas-sangam-to-collect-water-for-jalabhishek-in-babadham/">मनोहरपुर

: बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था जल लेने वेदव्यास संगम रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही