Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिले में अवैध लॉटरी की बिक्री के खिलाफ भाजपा एक्शन मोड में

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिले में चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ एक्शन मोड़ में आ गई है. गोरखधंधे की उच्च स्तरीय जांच कराकर इसपर रोकथाम लगाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू ने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि रातोंरात लखपति बनने के सपने संजोए गरीब-मजदूर अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में उड़ा रहे हैं. ऐसे में इनका परिवार इस कृत्य का भुक्तभोगी बन रहा है. रश्मि साहू ने कहा कि जिले के चांडिल व सरायकेला थाना क्षेत्र में लॉटरी का अवैध कारोबार व्यापक रूप से संचालित हो रहा है. क्षेत्र के पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा से सटा होना अवैध कारोबारियों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है. इसके चंगुल में दिहाड़ी मजदूर व छोटे व्यपारी, ठेला, खोमचा लगाकर जीवन-यापन करने वाले लोग अधिक फंस रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-mp-gave-50-bags-of-cement-for-construction-of-shiv-temple/">नावाडीह

: शिव मंदिर निर्माण में सांसद ने दिया 50 बोरा सीमेंट

छोटे बच्चों का सहारा ले रहे कारोबारी

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार बेधड़क चल रहा है. इस कार्य में लॉटरी के टिकट बेचने के लिए छोटे छोटे बच्चों का सहारा कारोबारियों के द्वारा लिया जा रहा है. जिले के प्रमुख चौक चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पॉकेट में लॉटरी लेकर टिकट बेचने का काम घड़ल्ले से किया जा रहा है. अवैध कारोबारियों के चंगुल में मजदूर, किसान और ठेला, खोमचे वाले लोग अधिक फंसते हैं. अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में उड़ाने के कारण आए दिन ऐसे लोगों के घरों में कलह होता है. इस वजह से घरों में अशांति का माहौल बना रहता है. कई परिवार टूटने के कागार पर आ गए हैं. उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि जिले के पुलिस अधीक्षक को देते हुए इस पर अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही