Search

 
 
 

चांडिल : भाजपा ने चौका में चलाया जनसंपर्क अभियान, बांटा लड्डू

 
Chandil (Dilip Kumar) : भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में चौका मोड़ में बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान देश के विकास में भाजपा के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार के योगदान को बताया गया. सरकार के नौ साल के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की. इसके पूर्व भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने चौका मोड़ स्थित शहीद अजित-धनंजय महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. चौका मोड़ में चारों और घूम-घूमकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मिलकर नेता व कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी. इस दौरान दुकानों में स्टीकर साटने के साथ लोगों के बीच पर्ची बांटा गया. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-after-kamal-bhushan-his-accountant-was-also-shot-dead/">रांची:

कमल भूषण के बाद उसके अकाउंटेंट की भी गोली मारकर हत्या

मिठाई बांटकर मनाई खुशी

[caption id="attachment_689210" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/bjp-mithai-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मिठाई बांटते भाजपा नेता.[/caption] राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नेता व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई. इस अवसर पर दुकानदारों के अलावा चौका मोड़ में जुटे लोग और स्थानीय जनता के बीच मिठाई बांटा गया. मौके पर जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत और धारदार बनेगा. वहीं आने वाले चुनावों में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी. इस अवसर पर जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने लोगों से 2024 में नरेंद्र मोदी को समर्थन देकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में अपना सार्थक योगदान देने की अपील किया. उन्हाेंने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है. कार्यक्रम में जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दास महतो, अनिता पारित, भूषण मुर्मू, भीमसिंह मुंडा, विश्वनाथ उरांव, राजेन सिंह मुंडा, फटीक गोराई, मोतीलाल कुंभकार, प्रभात कुमार पोद्दार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [caption id="attachment_689211" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/chandil-bjp-mithai-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा नेता.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-couple-returning-from-dhanbad-trampled-by-hiwa-three-year-old-girl-including-woman-died/">जमशेदपुर

: धनबाद से लौट रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, महिला समेत तीन साल की बच्ची की मौत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही