Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सेल्फी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के तमोलिया गांव के हरिमंदिर प्रागंण में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेल्फी अभियान कार्यक्रम चलाया गया. पार्टी के नेताओं ने गांव की महिलाओं के साथ संवाद किया. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई. कई योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को थी और कई कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को अवगत कराया गया. इसके साथ ही संगठन के निर्देश पर स्थानीय नेताओं ने महिलाओं को जागरूक करने का काम किया. मौके पर महिलाओं को उनके हक व अधिकारी के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gajia-barrage-will-be-a-boon-for-the-residents-and-farmers/">आदित्यपुर

: गजिया बराज शहरवासियों व किसानों के लिए बनेगा वरदान

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान

तामोलिया गांव में महिलाओं के सेल्फी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रश्मि साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है. घर-घर शौचालय बनाकर, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस देकर, जनधन खाता खुलवाकर महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि चुनाव निकट आ रहा है. ऐसे समय में सभी को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की आवश्यकता है. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश और देशवासियों का समग्र विकास होगा. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हेमलता महतो, भाजपा नेत्री सारथी महतो, मिनाक्षी महतो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-inauguration-of-panchmaratri-akhand-harinam-sankirtan-in-kaduba/">घाटशिला

: काड़ाडुबा में पंचमरात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही