Search

 
 
 

चांडिल : चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सांसद को याद आई आजसू पार्टी

 
Chandil (Dilip Kumar) : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी है. निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ गुरुवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया. आजसू पार्टी की ओर से बताया गया कि यह पहली बार था कि सांसद संजय सेठ चुनाव जीतने के बाद आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले. सांसद बनने के चार साल में अपने सहयोगी दल की याद आने पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया. सांसद ने आजसू पार्टी को भाजपा का छोटा भाई बताते हुए साथ मिलकर विकास की गाथा लिखने की बात कहीं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-members-of-the-newly-elected-childrens-parliament-were-honored/">चाईबासा

: नवनिर्वाचित बाल संसद के सदस्यों को किया गया सम्मानित

अबतक उपेक्षित रहे आजसू पार्टी के कार्यकर्ता

चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद से जमकर सवाल दागे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद बताएं कि चार सालों में क्या आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कभी बात किया. किसी विकास योजना में उनकी सहभागिता रही. किसी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया. अगर नहीं तो क्यों. चुनाव में सहयोगी दल रहने के कारण क्षेत्र के विकास में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त भागिदारी रहना चाहिए थी. चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाने भी सांसद नहीं पहुंचे ऐसा क्यों. अब चुनाव नजदीक पहुंचा तो सांसद को आजसू की याद आ गई. वहीं दूसरी ओर नाराजगी के बावजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही