Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे दिवंगत साधु चरण महतो के निधन के बाद निष्क्रिय हो चुके भाजपा नेता व कार्यकर्ता एक बार फिर सक्रिय होते जा रहे हैं. चांडिल में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. चुनाव के निकट आते ही अब संगठन भी चाहती है कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहे और आए दिन क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होता रहे. ऐसे में कार्यकर्ता ऊर्जावान बने रहेंगे और चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-break-through-science-society-showed-children-the-activity-of-space-through-telescope/">चांडिल
: ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी ने बच्चों को टेलिस्कोप से दिखाई अंतरीक्ष की गतिविधि
: मानगो बस स्टैंड में चोरी से परेशान बस संचालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
: ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी ने बच्चों को टेलिस्कोप से दिखाई अंतरीक्ष की गतिविधि
पुरानी सीटों पर पार्टी की नजर
भाजपा अपनी पुरानी कब्जे वाली सीटों को फिर से अपनी झोली में डालने की कोशिश में है. इसको लेकर पार्टी की ओर से रणनीति बनाकर काम भी किया जा रहा है. बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को कोल्हान के 14 सीटों में एक भी सिट हासिल नहीं हुआ था. कोल्हान प्रमंडल की जनता ने भाजपा को सिरे से नकार दिया था. कयास लगाया जा रहा है कि अब भाजपा अपनी गलत नीति व निर्णयों को सुधारने के साथ जनता की पसंद का ध्यान रखकर निर्णय ले सकती है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर कुशल नेतृत्वकर्ता के अभाव के कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. संगठन अपनी गुप्त रणनीति के साथ क्षेत्र में नेता व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-troubled-by-theft-in-mango-bus-stand-bus-operators-warn-of-agitation/">जमशेदपुर: मानगो बस स्टैंड में चोरी से परेशान बस संचालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Leave a Comment