Chandil (Dilip Kumar) : आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव फतह करने में भाजपा जुट गई है. चुनाव के पूर्व भाजपा जन-जन से मिलकर सभी को अपने पाले में करने की जुगत भिड़ा रही है. इसके लिए पार्टी महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इसके लिए जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान समिति का गठन भी किया गया है. आठ सदस्यीय समिति जिले के सभी मंडलों में बारी-बारी से जनसंपर्क अभियान चलाएगी. समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को अलग-अलग मंडलों में ;अभियान चलाने की जिम्मदारी सौंपी गई है. भाजपा ने 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-congressmen-objected-to-the-criticism-of-mp-geeta-koda/">मझगांव
: सांसद गीता कोड़ा की आलोचना पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति
: काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित जिले के शिक्षकों ने डीएसई एवं डीईओ को सौंपा ज्ञापन
: सांसद गीता कोड़ा की आलोचना पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति
इन्हें मिली है जिम्मेदारी
जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान समिति में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली को संयोजक बनाया गया है. जबकि भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई को सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला मंत्री कुबेरकांत सारंगी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित केसरी व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो को सदस्य बनाया गया है. समिति में जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा को मीडिया प्रभारी और जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-commerce-graduate-promotion-affected-district-teachers-submitted-memorandum-to-dse-and-deo/">घाटशिला: काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित जिले के शिक्षकों ने डीएसई एवं डीईओ को सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment