Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डैम रोड में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डेम रोड स्थित अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में रविवार को भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय खोला गया. कार्यालय का उदघाटन विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो ने संयुक्त रूप से किया. चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय के उदघाटन के बाद ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में चुनाव की तैयारियों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति बनाई गई. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/pm-modi-looked-frustrated-and-disappointed-in-palamu-meeting-bittu-pathak/">पलामू

में हताश और निराश दिखे पीएम मोदी : बिट्टू पाठक

सात व आठ को आएंगे संजय सेठ

रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद संजय सेठ सात व आठ मई को जनसंपर्क अभियान के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेंगे. बैठक में जनसंपर्क अभियान के तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई. मौके पर देवाशीष राय, ठाकुर दास महतो, भोला सिंह सरदार, मदन सिंह सरदार, चंद्रमोहन दास, महेश कुंडू, बलराम महतो, खुदी सिंह सरदार, दीपू जायसवाल, अनीता पारित, भीमसिंह मुंडा, मनोज महतो, दिवाकर सिंह, विशाल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/uttarakhand-char-dham-yatra-from-10th-may-flowers-will-be-showered-by-helicopter-on-the-day-of-opening-of-doors-of-dhams/">

उत्तराखंड : चार धाम यात्रा 10 मई से, धामों के कपाट खुलने वाले दिन हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा…

चांडिल : लोकसभा चुनाव में समीकरण बिगाड़ सकता है मोर्चा

  • झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा गांव-गांव में जुटा रहा समर्थन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-Sunil-Mahato-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : आसन्न लोकसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा बड़े-बड़े राजनीतिक दलों का समीकरण बिगाड़ सकता है. चुनाव को लेकर संगठन के नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव में अपना समर्थन जुटा रहे हैं. रांची लोकसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो के गिरफ्तारी के बाद तो नेता व कार्यकर्ता गांवों में मतदाताओं के पास पहुंचकर भावनात्मक रूप से प्रचार करने लगे हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/uttarakhand-char-dham-yatra-from-10th-may-flowers-will-be-showered-by-helicopter-on-the-day-of-opening-of-doors-of-dhams/">

 उत्तराखंड : चार धाम यात्रा 10 मई से, धामों के कपाट खुलने वाले दिन हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा…     
इसे असल झारखंडियों को सत्ता के गलियारे से दूर रखने की साजिश बताकर लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है. इस संबंध में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने बताया कि गांव-गांव में मिल रहे व्यापक जन समर्थन से रांची का समीकरण बिगड़ने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-third-annual-festival-of-devi-mandap-concludes-with-kanya-puja/">लातेहार

: कन्या पूजन के साथ देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सव संपन्न

आखिर जेबीकेएसएस से कैसा डर

झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने कहा कि पुलिस और सरकार को जेबीकेएसएस से किस चीज का डर है. सभी प्रत्याशियों को गिरफ्तार क्यों किया जा रहा है. सुनील महतो भी अपने समर्थकों के साथ देवेंद्र नाथ महतो के नामांकन में शामिल होने रांची पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-district-level-training-cum-vaccination-camp-for-pilgrims/">लातेहार

: जायरीनों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह टीकाकरण शिविर
उनके साथ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य भी थे. नामांकन के पूर्व ही रांची सीट के उम्मीदवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस कस्टडी में ही उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने कहा कि जेबीकेएसएस का बढ़ता जनाधार और गांव-गांव में मिल रहे समर्थन से बड़े-बड़े राजनीतिक दल घबरा गए हैं. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही