Search

 
 
 

चांडिल : पालना डैम में छह मार्च को होगा भाजपा का होली मिलन समारोह

 
Chandil (Dilip Kumar)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह छह मार्च को पालना डैम के निकट आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय सोमवार को क्षेत्र के वरीय भाजपा नेताओं की बैठक में लिया गया. होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा जिला व प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे. सोमवार को चांडिल डैम आइबी में भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली मिलन समारोह को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पालना डैम स्थल का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sri-sathya-sai-trust-organizes-health-check-up-camp-in-bantanagar/">आदित्यपुर

: श्री सत्य साईं ट्रस्ट ने बंतानगर में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

मिल-जुलकर निभाएंगे परंपरा : मधु

बैठक के बाद जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि रंगोत्सव होली की परंपरा भाजपा नेता व कार्यकर्ता एक साथ मिल बैठकर निभाएंगे. होली मिलन के बहाने सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे से मिलेंगे. अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं देंगे और अपने-अपने क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधि से अवगत कराएंगे. उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में जिला व प्रदेश के कई नेता भी शामिल होंगे. बैठक में जिला के उपाध्यक्ष खुदीसिंह सरदार, बलराम महतो, मदन सिंह सरदार, मनोज कुमार महतो, खगेन महतो, भीमसिंह मुंडा, आकाश महतो समेत कई नेता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही