Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भाजपा का ईचागढ़ विस स्तरीय होली मिलन समारोह आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता होली मिलन समारोह सोमवार को पानला डैम के किनारे आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और एक साथ भोजन कर खुशियां मनाई. होली मिलन समारोह को भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बिजय महतो, वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा, गणेश माहली, जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई, जिला महामंत्री राकेश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, सारथी महतो, अनिता पारित, मनोज कुमार महतो, भीमसिंह मुंडा, भूषण मुर्मू, बलराम महतो, ठाकुर दास महतो समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lawyers-defenses-holi-milan-ceremony-organized-at-bar-bhawan-old-court-complex/">जमशेदपुर

: पुराना कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में लॉयर्स डिफेंस का होली मिलन समारोह आयोजित

कहां गया मुख्यमंत्री का वादा : जिलाध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chandil-BJP-Holi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> होली मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के जनता को ठगने का काम किया है. चुनावी घोषणा में हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी तो राज्य में प्रति वर्ष पांच लाख युवाओं में सरकारी नौकरी देंगे और वादा पूरा नहीं कर पाया तो सरकार से इस्तीफा देंगे. कहां गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वादा? उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का बालू पश्चिम बंगाल सरकार का खजाना भर रहा है. ऐसे में कैसे होगा झारखंड का विकास. इसे भी पढ़ें : जीओई">https://lagatar.in/mahaveer-lions-became-the-winner-in-goe-badminton-championship/">जीओई

बैडमिंटन चैंपियनशिप में महावीर लॉयंस बना विजेता

होली हमारी सांस्कृति पहचान : मधुसुदन गोराई

जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि रंगोत्सव होली का त्योहार हमारी सांस्कृति पहचान के साथ धार्मिक धरोहर भी है. रंगो के इस त्योहार में सभी एक पंक्ति में आकर अपनी खुशियां मनाते हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा स्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की विकासधारा का एक विचार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो जनता के साथ कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है. इस अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले के कई नेता व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही