Search

 
 
 

Chandil  : भाजयुमो ने तिरंगा बाइक रैली निकाली, भारत माता की जय के लगे नारे

 
Chandil (Dilip Kumar) :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी. सरायकेला-खरसावां जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की अगुवाई में चौका के सामने बड़ामटांड फुटबॉल मैदान से बाइक रैली निकली. इसका नेतृत्व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के संयोजक आकाश महतो कर रहे थे. तिरंगा बाइक रैली मुखिया होटल, चांडिल डैम रोड, चांडिल बाजार, चांडिल स्टेशन, चांडिल बस स्टैंड होते हुए चांडिल गोलचक्कर सिदो-कान्हू चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-of-private-schools-of-the-city-have-been-brutalized-before-too/">Jamshedpur

: शहर के निजी स्कूलों की बच्चियों से पहले भी हो चुकी है दरिंदगी
लोगों को राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई रैली में वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाए गए. रैली में बड़ी संख्या में जोश व उत्साह से लबरेज युवा शामिल हुए और स्थानीय लोगों को देशप्रेम के प्रति जगरूक किया. रैली में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, कोल्हान प्रभारी अमिताभ सेनापति, जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, युधिष्ठिर महतो के अलावा भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई, देवाशीष राय, महेश कुंडू, अंकुर सिंह, विशाल चौधरी, सारथी महतो, दिवाकर सिंह, मधु बनर्जी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-will-hoist-the-national-flag-for-the-fifth-time-at-gopal-maidan/">Jamshedpur

: गोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता पांचवीं बार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही