Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : चांडिल व कुकड़ू में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल व कुकड़ू प्रखंड में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया. चांडिल में अनुमंडलीय अस्पताल और कुकड़ू में हाट तोला मैदान के समीप प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेला में सामान्य जांच, टीबी, मलेरिया जांच, कुष्ट रोग जांच, ब्लड शुगर, ब्लड जांच, किशोरी स्वस्थ, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड, योगा समेत चांडिल में कुल 18 और कुकड़ू में कुल 15 स्टॉल लगाया गया था.

स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई

वहीं स्वास्थ्य मेला में महिला, पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा भी दी गई. लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. लोगों के स्वास्थ्य के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारी दी गई. अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल में आयोजित स्वास्थ्य मेला में कुल 480 मरीज पहुंचे. सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवा आदि दिया गया. यहां गर्भवती महिलाओं के साथ स्वास्थ्य संबंधित जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया.

15 वर्ष के बाद भी कुकड़ू प्रखंड में नहीं बना सीएचसी : मधुश्री महतो

कुकडू प्रखंड के स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया. मौके पर कुकड़ू के अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान, तिरुलडीह पीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे. उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने स्वास्थ्य मेला में लोगों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेला को लेकर प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है, जिसके कारण कम लोग स्वास्थ्य मेला में पहुंचे. उन्होंने कहा कि कुकडू प्रखंड का गठन वर्ष 2009 में ईचागढ़ और नीमडीह से अलग करके किया गया था, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को हर क्षेत्र में विकास के अवसर मिल सके. लेकिन अभी भी कुकडू के लोग आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अस्पताल या जमशेदपुर, रांची जाने पर विवश है. उन्होंने कहा कि 15 साल बाद भी कुकडू प्रखंड के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-jan/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 JAN।। पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, यात्री कूदे, 8 की मौत।। JSSC CGL परीक्षा के रिजल्ट पर रोक जारी।। ई-लॉटरी के माध्यम से मकान व फ्लैट आवंटन का फैसला।। झारखंड में रिटायरमेंट के 25 महीने बाद भी काम कर रहा था कर्मी, फरार।। आप-दा से दिल्ली को मुक्त कराना है– PM।। रांची की महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी।। J&K में 17 लोगों की रहस्यमयी बीमारी से मौत, बना कंटेनमेंट जोन।। अमेरिका में बिना वैध दस्तावेज वाले 18 हजार भारतीयों के डिपोर्ट का खतरा।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही