Search

चांडिल : रुआर कार्यक्रम को लेकर कुकड़ू में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को "स्कूल रुआर 2025" कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता कुकड़ू के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, प्रखंड उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, बीईईओ रविशंकर महतो आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. कार्यशाला के संबंध में कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के संकल्प को मजबूत बनाना था. उन्होंने कहा कि "स्कूल रुआर 2025" एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य 5 से 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है. 5 वर्ष से ऊपर सभी बच्चों का आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना और विद्यालय में नामांकित 5 से 18 वर्ष के बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज करना है. साथ ही विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना है. अप्रवासी, अनामांकित और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हित कर नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना है. पिछले वर्षों में कक्षा 1 से 11 तक नामांकित बच्चों का अगले कक्षाओं में नामांकन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी से ही यह कार्यक्रम सफल होगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//