Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar)आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप को पुलिस ने गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है. दुर्योधन गोप के खिलाफ चांडिल थाना में दर्ज आदिवासी हरिजन एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है. चांडिल पुलिस के अनुसार दुर्योधन गोप ने पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम लायेक के साथ जाति सूचक गाली गलौज थी. इसके बाद ओम लायेक ने चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उक्त मामले का अनुसंधान चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे हैं. उसी पुराने मामले में आदिवासी हरिजन एक्ट के तहत दुर्योधन गोप को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-clear-the-way-for-payment-of-salary-for-the-month-of-march-raj-bhavan-gave-permission/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : मार्च महीने के वेतन भुगतान का रास्ता साफ, राजभवन ने दी अनुमति

रात को चिलगु में हो रहा था विवाद

चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि चिलगु पुनर्वास स्थल में गुरुवार की रात चैत पर्व के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था. सार्वजनिक कमेटी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक को बनाया था. वहीं आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप एवं उनके भाई आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो को मुख्य अतिथि बनाना चाह रहे थे. इसको लेकर दुर्योधन गोप ने मंच पर आकर फीता फाड़ दिया. इसके बाद कमेटी के साथ इनका विवाद हो गया. मौके पर चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार पहुंचे और दुर्योधन गोप को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही