Search

 
 
 

चांडिल : लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

 
Dilip Kumar Chandil  :  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने चांडिल डैम स्थित फीड मील में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सौजन्य से आयोजित एकदिवसीय शिविर में विस्थापितों की संख्या अधिक रही. इस अवसर पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी के श्यामल मार्डी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है. हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए.

लोकनायक की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

रक्तदान शिविर से पहले विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वीं जयंती मनायी. वहां उपस्थित लोगों ने लोकनायक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. सभी ने स्वतंत्रता सेनानी के दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. रक्तदान शिविर में डॉ. रीता सिंह, नारायण गोप, भीमसेन मांझी, तापस कुंडू, वॉलिंट्री ब्लड डोनेशन एसोशिएशन के मिर्नाल रक्षित, तरूण कांति घोष, नरेश कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी व रक्तदाता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही